विस्फोटक के साथ 9 नक्सली पूतर्वी आरपीसी मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कैम्प पुवर्ती एवं थाना जगरगुण्डा से कोबरा 201 वाहिनी, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुए थे। अभियान के दौरान पूवर्ती एवं टेकलगुडेम के मध्य जंगल पास से सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर विस्फोटक के साथ 9 नक्सली पूतर्वी आरपीसी मिलिशिया सदस्यों गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार नक्सलियों में सोढ़ी बामन उर्फ बोटी पिता कुम्मा निवासी पुवर्ती तुमालपारा थाना जगरगुण्डा 2. मुचाकी नंदा उर्फ कोन्दा पिता स्व. भीमा निवासी पुवर्ती डब्बापारा थाना जगरगुण्डा 3. कुंजाम भीमा पिता हुंगा निवासी पुवर्ती मड़कमपारा थाना जगरगुण्डा 4. माड़वी कोसा पिता दुल्ला निवासी पुवर्ती डबापारा थाना जगरगुण्डा 5. सोड़ी देवा उर्फ नारेष पिता हुंगा निवासी टेकलगुडेम नयापारा थाना जगरगुण्डा 6. माडवी सुक्का उर्फ बरल पिता स्व. कुम्मा निवासी पुवर्ती तुमालपारा थाना जगरगुण्डा 7. मिडियम जोगा पिता स्व. बोडडा निवासी टेकनगुडम नयापारा थाना जगरगुण्डा 8. बारसे चुला(सुला) पिता कुम्मा निवासी टेकलगुडम बर्रेपारा थाना जगरगुण्डा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रखे थैले की तलाशी लेने पर सोढ़ी बामन उर्फ बोटी पिता कुम्मा के कब्जे से लाल काला बिजली वायर करीब 7 मीटर, लाल कोडेक्स वायर लगभग 4 मीटर, टिकली फटाका 2 पैकेट, प्लास्टिक से बंधा बारूद करीबन 200 ग्राम, पेंसिल सेल 3 नग, जिलेटिन राड 6 नग, माचिस 2 नग, 4 नग डेटोनेटर, बरामद किया गया। विस्फोटक सामग्री रखे जाने के संबंध में पूछताछ करने पर कैम्प पुवर्ती एवं कैम्प टेकलगुड़ा से निकलने वाले सुरक्षाबलों के आने-जाने वाले संभावित मार्गो में नुकसान पहुंचाने की नीयत विस्फोटक सामान से आईईडी लगाने की योजना बनाये थे। सभी गिरफ्तार नक्सली पूतर्वी आरपीसी में मिलिशिया सदस्य के पदों पर कार्य करना बताये गया। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से गिरफ्तार 9 नक्सलियों के खिलाफ थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 32/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला बल, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 201 कोबरा का योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *