मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, डीआरजी के 2 जवान घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत मुनगा गांव के जंगल में बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। वहीं मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया, जिसमें डीआरजी के 2 जवान मंगलू कुडिय़म और योगेश्वर सोरी घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है, दोनों जवानो की स्थिति सामान्य है। सर्चिंग के दौरान मारे गये एक नक्सली के शव के साथ मौके से 9 एमएम. पिस्टल, जिन्दा आईईडी, 6 नग रिमोट स्विच जिसका उपयोग आईईडी ब्लास्ट हेतु किया जाता है, एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि मुनगा गांव के जंगल में डीव्हीसीएम दिनेश मोडिय़ाम, आकाश हेमला, कंपनी-2 कमांडर वेल्ला, मिलिशिया प्लाटून कमांडर कमलू समेत अन्य 30-40 नक्सलियों की उपस्थिति है। इसी सूचना के आधार पर डीआरजी की टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। जब जवान मौके पर पहुंचे, तो नक्सलियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्यवाही किया। मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने एक आईईडी विस्फोट की चपेट में डीआरजी के 2 जवान मंगलू कुडिय़म और योगेश्वर सोरी आ गए। घायल होने के बाद भी दोनों जवान नक्सलियों से लड़ते रहे। जब फायरिंग रुकी तो दोनों घायलों को साथियों ने मौके से निकालकर उन्हें उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। हालांकि दोनों जवानओं की स्थिति सामान्य है। जिसके बाद डीआरजी के जवानों ने मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें एक नक्सली का शव बरामद किया गया, उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवानों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। मारे गये एक नक्सली के शव के साथ मौके से 9 एमएम. पिस्टल, जिन्दा आईईडी, 6 नग रिमोट स्विच एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है द्य क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग जारी है। टीम के अभियान से वापसी पश्चात् विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *