बस्तर सांसद ने 40 लाख से अधिक के 5 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

जगदलपुर। बस्तर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे बस्तर सांसद महेश कश्यप ने 40 लाख रुपए से ज्यादा के 5 विकास कार्यों की शुरुआत भूमिपूजन कर किया। इस दौरान सांसद निधि से सामुदायिक भवन, सीसी सड़क, स्कूल में अहाता निर्माण का भूमिपूजन किया। इसमें मधोता 1 में 10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन, उरी में 7.07 लाख से 220 मीटर सीसी सड़क, मधोता 2 में प्राथमिक व उच्च माध्यमिक शाला में 14.50 लाख की लागत से अहाता निर्माण, मोहलई 2 के आश्रित ग्राम रामपाल में 5 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन और ओंडारगुड़ा में 6 लाख की लागत से 150 मीटर अहाता निर्माण शामिल हैं।
सांसद महेश कश्यप ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार देश व प्रदेश में लगातार विकास कर रही है। अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा सभी वर्ग की चिंता कर रही है। मोदी सरकार देश के लोगों को आवास, शौचालय, अनाज, गैस कनेक्शन, बिजली, पानी सड़क आदि देने का काम कर रही है। इस दौरान जिपं उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, रामाश्रय सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *