नया बस स्टैंड में महिलाओं के लिए बनाया जाएगा पिंक शौचालय

जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के नया बस स्टैंड में अब सिर्फ महिलाओं के लिए पिंक शौचालय बनाया जाएगा। यहां सेनेटरी पैड की मशीन लगाई जाएगी। इसके साथ ही बच्चों को स्तनपान कराने की भी सुविधा मिलेगी। नगर निगम ने इसके लिए प्लान बना लिया है। जल्द ही काम भी शुरू किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त निर्भय साहू समेत नगर निगम की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। यहां नया पिंक शौचालय बनाने करीब 15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
नगर निगम आयुक्त निर्भय साहू ने पिंक शौचालय निर्माण जल्द ही काम शुरू करने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड में एक शौचालय है, जिसमें महिलाओं के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है, शौचालय भी काफी छोटा है। उन्होने बताया कि जगदलपुर बस स्टैंड संभाग का सबसे बड़ा अंतरराज्यीय बस स्टैंड है। यहां हर दिन ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तक के लिए भी बसें चलती हैं। हर दिन करीब 200 से ज्यादा बसों का संचालन होता है। ऐसे में यात्रियों में लगभग 40 से 45 प्रतिशत संख्या महिला यात्रियों की भी होती है। जिसके लिए पिंक शौचालय में महिलाओं के लिए सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी। इस्तेमाल किए गए नैपकिन को निस्तारण वाली मशीन में डालकर नष्ट किया जाएगा। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की सुविधा होगी। स्तनपान करवाने फीडिंग रूम की भी सुविधा होगी। साथ ही जो महिलाएं वेटिंग हॉल में बसों का इंतजार करती हैं, जिनके दुधमुहे बच्चे होते हैं, उन्हें स्तनपान करवाने काफी दिक्कत होती है। ऐसे में यहां पिंक शौचालय बनने से महिला यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *