सुपेला फ्लाईओवर में पिकअप आ टकराई ट्रक से, पिकअप चालक गंभीर

भिलाई नगर। सुपेला फ्लाईओवर पर नागपुर से आ रही पिकअप की ट्रक से टक्कर हो गई, इस हादसे में जहां पिकअप का हेल्पर साइड का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पेट्रोलिंग ने ट्रक में फंसी पिकअप को फ्लाईओवर से नीचे उतरवा कर साइड किया, जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह सुपेला फ्लाईओवर पर चंद्रा-मौर्या टाकीज के पास यह हादसा हुआ जब नागपुर से संतरा व अनार लोड कर पिकअप क्रमांक एमएच 30 बीडी 5621 पावर हाउस फलमंडी जा रही थी। इसी दौरान फ्लाईओवर पर सामने से जा रही ट्रक क्रमांक एमएच 12 एनएक्स 1974 को पीछे से पिकअप ने ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप ट्रक के पीछे फंस गई। पिकअप का हेल्पर साइड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक को हल्की झपकी आने से यह हादसा हुआ और वह गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *