श्री सीमेंट फैक्ट्री के सेलो में मिली मजदूर की लाश

बलौदाबाजार। खपराडीह स्थित श्री सीमेंट फैक्ट्री के सेलो में बुधवार को मध्यप्रदेश के ग्राम चंदवार में रहने वाले मजदूर की लाश मिलने से यहां कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। मजदूरों की सूचना मिली सुहेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर अशोक सिंह पिता गुलाब सिंह (33 वर्ष) मध्यप्रदेश के चचाई थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवार का रहने वाला है और वह श्री सीमेंट फैक्ट्री के नए प्रोजेक्ट में काम कर रहा था। रोजाना की तरह वह कल भी काम पर गया था लेकिन रात में घर नहीं लौटा। परिजन उसकी रात भर खोजबीन व तलाश कर रहे थे कि बुधवार की सुबह सुबह सेलो में उसकी लाश मिलने से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तत्काल सुहेला पुलिस के साथ परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
इधर मजदूर संघ मृतक अशोक की मौत पर 50 लाख रुपए मुआवजा राशि के साथ सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। इस पर प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। फिलहाल सुहेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *