बस्तर संभाग में कड़ाके की ठंड, नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री हुआ रिकार्ड

जगदलपुर । उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर के बाद अब दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी तेजी से पारा गिरा है। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर सहित ग्रामीण इलाकों में सुबह के वक्त लोगों को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बस्तर संभाग के ग्रामीण इलाकाें में इसका सबसे अधिक असर देखने काे मिल रहा है। नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस, बस्तर में 12.6 डिग्री सेल्सियस, दंतेवाड़ा में 12.3 डिग्री सेल्सियस, बीजापुर में 13.5 डिग्री सेल्सियस और सुकमा में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि वातावरण में नमी के कारण छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, लेकिन प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। बस्तर संभाग में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकती है। बस्तर में नवंबर माह में ठंड के तेवर से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी जबरदस्त कड़ाके की ठंड का असर रहने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है और इस वर्ष पड़ने वाली ठंड पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *