फरसगांव के 500 से अधिक पीडि़त किसान 25 नवंबर को देंगे धरना

कोंड़ागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत माकड़ी ब्लॉक अंतर्गत रांधना क्षेत्र के किसानों को रांधना स्थित कृषि केंद्र संचालक द्वारा धान बेचा गया, जिसके बारे में किसानों को कोई जानकारी नहीं थी। संचालक द्वारा अच्छी क्वालिटी की धान है, उपज अन्य धान से अच्छी होगी कहकर बेची गयी, जिससे क्षेत्र के किसानों ने बढ़-चढ़ कर खरीदा और रोपा भी, परन्तु धान मे बाली नहीं आने से किसान परेशान हो गए और शिकायत लेकर शंकर ऋषि केंद्र के संचालक ने अपना हाथ खींच दिया, कहा मेरी क्या गलती है, बीज मेरे घर में नहीं बना है। आप लोग कम्पनी के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं, किसान एसडीएम से मिले, डीएम से मिले, विधायक से भी मिले, कृषि विभाग से अधिकारियों की टीम मौके पर जाकर जांच भी की। किसान लगातार तीन महीने से बीज दुकान संचालक, शासकीय कार्यालय, नेतागण के चक्कर काट रहें हैं, पर मिल रहा है तो सिर्फ आश्वासन । किसान 25 नवंबर को फरसगांव हॉस्पिटल मैदान में 500 से अधिक किसानों के साथ धरना देने संबंधी ज्ञापन फरसगांव एसडीएम को दिए हैं। उनका कहना है कि मांग पूरी नहीं होने पर जल्द ही कोंडागांव कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे और तब भी मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *