विस्फोटक के साथ 1 नक्सली भण्डरपदर आरपीसी अध्यक्ष गिरफ्तार

सुकमा। जिले में चलााये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना गादीरास से जिला बल की पार्टी ग्राम जीरमपाल व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम जीरमपाल, चिंनापारा के जंगल से 1 संदिग्ध को सुरक्षा बलों के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति से पूछ-ताछ करने पर अपना नाम कवासी जोगा पिता कवासी देवा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम भण्डारपदर थाना भेज्जी जिला सुकमा का होना तथा नक्सल संगठन में कोंटा एरिया कमेटी में भण्डरपदर आरपीसी अध्यक्ष के पद पर कार्य करना बताये। गहन पूछताछ करने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुचाने की नीयत से 1 थैले में विस्फोटक सामग्री को छूपाकर रखना बताया। जिसके निशानदेही पर 5 नग जिलेटिन रॉड, 4 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर लगभग 2.5 मीटर लगभग, 1 नग टिफिन, 1 नग इंजेक्शन सिरिंज, 14 नक्सल पर्चा को बरामद किया गया। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से आरोपी कवासी जोगा पिता देवा के विरूद्ध थाना गादीरास में अपराध क्रमांक 32/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल किया गया।










