अपने ही रायफल से फायर होने से जवान हुआ घायल, रायपुर रेफर

बीजापुर। सीआरपीएफ 150वीं बटालियन के जवान नक्सल प्रभावित इलाके सिलगेर से अभियान पर रवाना हुए थे, इसी दौरान अपने ही रायफल से फायर होने से घायल हो गया है, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।
घायल जवान का नाम मुकेश उरांव है और वह सिलगेर में 150वीं बटालियन में पदस्थ था। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जवान रोजाना की तरह आज भी मोटर साइकिल पर सवार होकर ड्यूटी पर निकले थे, इसी दौरान रायफल का स्टीकर दबाने से जवान के पेट पर गोली लगी है।










