नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे 1 भरमार बंदूक व टिफिन बम सहित भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री बरामद

सुकमा। जिले के में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति आसूचना पर डीआरजी एवं बस्तर फाईटर्स संयुक्त पार्टी विशेष नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम दंतेशपुरम, भण्डारपदर, नागाराम, कोराजगुड़ा व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे।
अभियान के दौरान आज रविवार को प्रात: लगभग 8 बजे ग्राम दंतेशपुरम के जंगल-पहाड़ी में पुुलिस जवानों अपनी अेार आते देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी की आड़ लेकर भागने में सफल हुए, बाद घटनास्थल की सर्चिंग करने पर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये डम्प से टीवी, भरमार बंदूक, टिफिन बम, दवाईयां व अन्य भारी नक्सल सामाग्री बरामद किया गया। नक्सलियों के डम्प से बरामद सामाग्रियों में 1 भरमार बंदूक 1 नग, 2 टीवी (बीपीएल कंपनी) 1 नग, 3 टिफिन बम 1 नग , 4 प्रेसर आईईडी स्विच 1 नग, 5 सिंरिंज 49 नग , 6 ढफली 1 नग, 7 ढोलक 1 नग , 8 बम फटाका 2 नग, 9 मोबाईल चार्जर 2 नग, 10 बैटरी पिन 1 नग, 11 नक्सली बेनर 1 नग, 12 नक्सली साहित्य 25 नग, 13 नक्सली नोट बुक 1 0 नग, 14 दवाईयां बरामद कर अभियान में शामिल सुरक्षा बलों के सभी जवान सकुशल सुरक्षित कैम्प वापस लौट आये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *