युवक महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराते सीसीटीव्ही में हुआ कैद, विचित्र चोर के आतंक से लोग परेशान

कोंडागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंर्तगत बोरगांव में एक युवक महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराते सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि युवक बाइक से आता है, और अंडर गारमेंट्स चुराकर भाग जाता है। केशकाल क्षेत्र के लोग इस महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोर के आतंक से परेशान हैं। केशकाल नगर में बार-बार अंडर गारमेंट्स चोरी के बाद लोगों में गुस्सा है, लेकिन लोक-लाज की वजह से अब तक किसी ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। महिलाएं और उनके परिजनों ने कहा कि यह शर्मसार करने वाली घटना है। वे चाहती हैं कि इस तरह के विकृत मानसिकता के लोगों पर पुलिस सीसीटीव्हीफुटेज के आधार पर स्वयं संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई करे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केशकाल नगर के बोरगांव में कुछ किराएदार रहते हैं। महिलाएं रोजाना कपड़ा साफ कर घर के बाहर लगे तार में सुखा देती हैं। कपड़ा सूखने के बाद जब उठाकर लाती हैं, तो अंडर गारमेंट्स गायब मिलते हैं। ये पहली बार नहीं कई बार इस क्षेत्र में हो चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये अजब-गजब चोर है। अक्सर लोग सोना-चांदी, नगदी जैसे बेशकीमती चीजों पर हाथ साफ़ करते हैं, लेकिन ये चोर महिलाओं का अंडर गारमेंट्स चुराकर आतंक मचा रखा है। केशकाल नगर के बोरगांव में एक मकान मालिक अपने घर में चारों ओर सीसीटीव्ही कैमरा लगाया हुआ है। जब उस कैमरे में देखा गया तो एक युवक बाइक से आता है। आस-पास घूमघूम कर देखता है, जब कोई नहीं दिखाई देता है, तो धीरे से घर के बाहर तार में सूख रहे अंडर गारमेंट्स को बड़े ही आराम से अलग-अलग जगह से निकालकर छुपाते हुए बाइक से फरार हो जाता है।