तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत

कोंडागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत पतोड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर आरोपी कार चालक की पतासाजी कर रही है। ्रप्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस बाईक में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची फरसगांव पुलिस ने शवों को अपने कब्जे मे लेकर कायर्वाही उपरांत पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।










