इंटर-जिला जूनियर गर्ल्स फुटबाल प्रतियोगिता का विजेता बना बस्तर

जगदलपुर। इंटर-जिला जूनियर गर्ल्स फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ जिला फुटबाल एसोसिएशन के सहयोग से परियोजना प्रमुख एनटीपीसी राजीव खन्ना की अगुवाई में एनटीपीसी कोरबा में किया गया था। इस प्रतियोगिता में रायपुर, बीजापुर, दुर्ग, और बस्तर जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियागिता के फाईनल में बस्तर का मुकाबला बीजापुर की टीम से हुआ। इस मुकाबले को बस्तर ने बीजापुर को पांच-शून्य से हराकर इंटर-जिला जूनियर गर्ल्स फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता बनी। छत्तीसगढ़ फुटबाल एसोसिएशन की मूल्यांकन टीम ने इंटर-जिला जूनियर गर्ल्स फुटबाल प्रतियोगिता के लिए बस्तर के शीर्ष 30 खिलाडिय़ों का चयन किया गया था। इन चयनित खिलाडिय़ों को विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में 21 दिनों की प्रशिक्षण दिय गया था, जिसका साथर्क परिणाम इंटर-जिला जूनियर गर्ल्स फुटबाल प्रतियोगिता के विजेता के रूप में सामने आया। इंटर-जिला जूनियर गर्ल्स फुटबाल प्रतियोगिता के फाईनल में पुरूस्कार वितरण के दौरान एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख राजीव खन्ना ने विजेता-उपविजेता सहित अन्य सभी खिलाडिय़ों को बधाई एवं शाुभकामनाएं देते हुए पुरस्कर वितरण से पहले अपने उद्बोधन में कहा कि इंटर-जिला जूनियर गर्ल्स फुटबाल प्रतियोगिता युवा खिलाडिय़ों की प्रतिभा और जोश को प्रदर्शित करती है, जो सामूहिक नेतृत्व को विकसित करने में मदद करता है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ जिला फुटबाल एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित यह प्रतियोगिता आने वाले दिनों में एनटीपीसी कोरबा के प्रयासों से छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर साबित होगा।










