लाभांडी के जैन मंदिर से भगवान की मूर्ति छोड़ सबकुछ ले गए चोर

रायपुर। राजधानी में चोरों हौसले इतने बुलंद हैं कि अब मंदिरों को भी अपना निशाना बनाने में लग गए है। ताजा मामले में चोरों ने लाभांडी के जैन मंदिर से 10 लाख रुपये के कीमती कलश, छत्र समेत अन्य आभूषणों को लेकर चंपत हो गए। चोरो ने सिर्फ मंदिर में भगवान की प्रतिमा छोड़कर सबकुछ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभांडी स्थित श्री पद्मप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में चोरों ने करीब 10 लाख से ज्यादा की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। चोरों ने जैन मंदिर से मूलनायक का स्वर्ण पॉलिस छत्र, 8 अष्टप्रिहार्य, 5 पंचमेरू, चांदी की 2 बड़ी थाली, चांदी के 6 शांतिधारा झारी, चांदी के 9 अभिषेक कलश, एक स्वर्ण कलश, दो चांदी भाली, चार छत्र चांदी, तीन आशिका, एक चांदी का लोटा, 5 चांदी की छोटी प्लेट, चांदी की एक गुंडी, चांदी की एक चम्मच, चांदी की एक बड़ी गंजी और अन्य सामग्री को लेकर चले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *