चोरी की वारदातों में सरगुजा पुलिस की शख्ती , अन्य जिलों से आरोपियों की गिरफ्तारी ,

चोरी की वारदातों में सरगुजा पुलिस की शख्ती , अन्य जिलों से आरोपियों की गिरफ्तारी ,

सरगुजा : – सरगुजा पुलिस चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है आए दिन हो रही चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा पुलिस शख्त है मामले में कार , बाइक , मोबाईल फोन समेत नगदी जप्त किया है वही इस कार्रवाही से चोरों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे है .

दरअसल पूरा मामला जनवरी महीने का है जहाँ प्रार्थी अशोक मिश्रा निवासी अम्बिकापुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने परिवार के साथ अपने गांव गया हुआ था मध्य रात्रि किसी अज्ञात चोर के द्वारा ताला तोड़कर घर के अंदर रखे डीवीआर समेत नगद में पांच हजार और अलमारी में सोने और चांदी जिसकी कीमत लगभग 95 हजार की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया मामले की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाने में उक्त अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457 , 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की छानबीन शुरू की

सीसीटीवी कैमरे से चोरों तक पहुँची पुलिस :-

मामले की छानबीन में तमाम सीसीटीवी कैमरे खंखाले गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि आरोपी टाटा इंडिगो कार CG07MA3251 का उपयोग किया गया है . घटना की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित की गई और गाड़ी नंबर के आधार पर तहकीकात कर दुर्ग और रायपुर की स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी विक्की वर्मा को घेराबंदी कर हिरासत में लिया वही आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घटना में विक्की वर्मा सहित तीन और साथी शामिल थे जिसमे नरेंद्र सिंह , इलियास और समीर खान शामिल थे जिन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया . वारदात अंजाम देने के बाद आरोपियों द्वारा सीसीटीवी कैमरा निकालने के बाद रास्ते मे चलती वाहन से रास्ते मे कही फेंकना स्वीकार किया .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *