मां वैष्णो देवी गुफा पहुंचे सन्नी, गणेश प्रतिमा का किया पूजा-अर्चना

रायपुर। दुलारी नगर में उत्कल युवा गणेश उत्सव समिति द्वारा मां वैष्णो देवी गुफा बनाया गया है जहां छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल पहुंचे और भगवान गणेश की स्थापित प्रतिमा का पूजा-अर्चना की राजधानी रायपुर के साथ ही छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने रायपुर वासियों से एक बार इस गुफा में पहुंचकर दर्शन यहां आने अपील की। इस मौके पर समिति संयोजक मुकेश मोंगराज, अध्यक्ष प्रकाश दीप, समिति के कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि गुफा में प्रवेश करते ही भक्तों को बूढ़ी माता की प्रतिमा के दर्शन होते हैं, गुफा को पूरी तरह से जंगल की थीम पर है बनाया गया है जहां वन्य जीव की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। गुफा के अंदर एक छोटा सा झरना भी बनाया गया है जिसे पार करने पर भक्त माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं। इस गुफा में चित्रकूट पर्वत की गोद में बसे पवित्र गुफा की अद्भुत सजावट की गई है जहां तीन प्राकृतिक चट्टानी संरचनाओं जिन्हें पिंडी के नाम से जाना जाता है भी शामिल है। इसके अलावा भैरव गुफा में मां बमलेश्वरी की प्रतिमा भी स्थापित की गई है, गुफा के आगे एक भूत बंगला बनाया गया है जहां डेथ बॉडी का पुतला बनाया गया है जो हमे संदेश देते है की प्रत्येक जीव का अंत एक दिन निश्चित है इसलिए अपने जीवन में अहंकार और घमंड नहीं करना चाहिए तथा स्त्री 2 के थीम पर हॉरर पुतला बनाया गया है। इसके साथ ही गुफा में कोरोना काल में डॉक्टर के योगदान को दर्शाने वाला विशेष दृश्य भी प्रस्तुत किया गया है जो इस कठिन समय में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करता है। इसके आगे जाने पर गणेश जी का विशाल मूर्ति है जिसका दर्शन के पश्चात गुफा से बाहर जाने का रास्ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *