महिला चेम्बर भिलाई इकाई का हुआ गठन, सुमन को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी की सहमति से महिला चेंबर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता ने महिला चेंबर के सुदृढ़ीकरण और व्यापार एवं उद्योग में महिलाओं की भागीदारी को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला चेम्बर भिलाई इकाई टीम का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक – श्रीमती गीता वर्मा, अध्यक्ष – श्रीमती सुमन कन्नौजे, महामंत्री – श्रीमती सविता शर्मा, कोषाध्यक्ष – श्रीमती हरप्रीत कौर (बग्गा), उपाध्यक्ष – श्रीमती पुष्पलता कर व प्रभारी की जिम्मेदारी श्रीमती सरोजनी पाणिग्रही को सौंपी गई। कार्यक्रम में रायपुर से महिला चेंबर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता, महामंत्री मनीषा तारवानी के साथ मनीषा बघेल एवं सुनीता पाठक शामिल हुए। महिला चेम्बर भिलाई इकाई अध्यक्ष का प्रभार महिला चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता द्वारा सुमन कन्नौजे को पिन चेंज करके सौंपा गया, साथ ही भिलाई महिला टीम द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के जीवन पर आधारित एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जो दिल को छू लेने वाली थी, साथ ही महिला सदस्यों द्वारा सामूहिक नृत्य और रैंप वॉक किया गया फिर आखिरी में सावन क्वीन का चयन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *