पुरानी बात को लेकर भनपुरी में चाकूबाजी, घटना सीसीटीव्ही में कैद

रायपुर। भनपुरी इलाके में मंगलवार सुबह दो दोस्तों के बीच पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया और चाकूबाजी की घटना घटित हो गई। वीडियो में अरविंद वर्मा ने संजय चंद्राकर को जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। पूरी घटना सीसीटीव्ही में कैद हो गई। अरविंद के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
खमतराई पुलिस के मुताबिक भनपुरी रामेश्वर नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश अरविंद वर्मा ने अपने पड़ासी संजय चंद्राकर के साथ पुरानी बात को लेकर दोनों के बीच सुबह झगड़ा हो गया। अरविंद वर्मा और संजय चंद्राकर के बीच हाथ मुक्कों से मारपीट हुई। पूरी घटना सीसीटीव्ही में कैद हो गई। वीडियो में अरविंद वर्मा ने संजय चंद्राकर को जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में संजय को चोट आई। घर के बाहर गाली गलौज और विवाद होता देख परिजनों ने घर के बाहर आकर देखा तो अरविंद अपने हाथ में चाकू रखा हुआ था। और संजय पर हमला कर रहा था। इसे देख लोगों ने बीच बचाव कर झगड़ा शात कराया। बताया जा रहा है कि अरविंद वर्मा पर पूर्व में हत्या के प्रयास सहित दर्जन भर अपराध दर्ज हैं। इस हमले में संजय को आंख व हाथ में गंभीर चोट, आई है। सूचना मिलते ही मैके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भती कराया गया। वहीं अरविंद वर्मा को हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *