शारीरिक शिक्षक को व्याख्याता के पद पर पदोन्नति की मांग , खिलाड़ी देश के एम्बेसडर – बृजमोहन अग्रवाल ,

शारीरिक शिक्षक को व्याख्याता के पद पर पदोन्नति की मांग , खिलाड़ी देश के एम्बेसडर – बृजमोहन अग्रवाल
जीपीएम : – छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा को व्याख्याता के पद पर पद्दोन्नति एवं शारीरिक शिक्षा को पाठ्यक्रम में वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल करने की मांग शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से की है .

बताते चले कि छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल विहारी वाजपेई सभागृह में दिनाँक 14 मार्च को समपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य के रूप में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी सम्मलित हुए
कार्यक्रम को शिक्षा मंत्री से संबोधित करते हुए और शारीरिक शिक्षकों की मांग को तत्काल प्रभाव से स्विकारोत्ति देते हुए शिक्षा विभाग के आला अफसरों को कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए . बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा हमेशा से खेल एवं शारीरिक शिक्षा को महत्व देती आई है साथ ही खेल और खिलाड़ी देश के एम्बेसडर होते हैं और उनको तैयार करने वाले शारीरिक शिक्षक इसमें अहम भूमिका निभाते है इसलिए शारीरिक शिक्षकों की जायज मांग को देखते हुए इसपर अमलीजामा पहनाए जाने की बात कही

उल्लेखनीय है कि शारीरिक शिक्षक को वरिष्ठता के आधार पर वेतनमान तो मिल जाता है परंतु पदनाम परिवर्तन नहीं होता है अतः इसकी गंभीरता को देखते हुए भाजपा की सुशासन वाली सरकार शारिरिक शिक्षकों की
वरिष्ठता के आधार पर पदनाम दिलाने एवं स्कूल शिक्षा में शारीरिक शिक्षा को वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल करने के लिए नई शिक्षा नीति में प्रावधान किये जाने की बात भी कही चूंकि खेल ही हमे अनुशासन , एकाग्रता , टीम वर्क सिखाता हैं और जिस दिन पूरे देश के लोगों में टीम भावना आ जाएगी उस दिन भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नही रोक सकता है .
शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश सिंह ने अपनी बात रखी उक्त कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री के साथ साथ राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा , रायपुर सांसद सुनील सोनी , डॉ प्रकाश सिंह ठाकुर , हरीश देवांगन , राकेश प्रधान , पीतांबर पटेल एवं जिला गौरैला पेंड्रा मरवाही से शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमरीक सिंह के नेतृत्व में उपाध्यक्ष कपिल करेलिया , कोषाध्यक्ष अरविन्द शुक्ला , सहसचिव ज्ञानेंद्र जायसवाल एवं बड़ी संख्या में व्यायाम शिक्षक सम्मिलित हुए










