महाराटोला जलाशय और कांशीनाला व्यपवर्तन सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 2.92 रुपए स्वीकृत

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के अंतर्गत दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 2 करोड़ 92 लाख 64 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड-छुईखदान की महाराटोला जलाशय के नहर के रिमाडलिंग एवं सी.सी. लाईनिंग कार्य के लिए 88 लाख 32 हजार रुपए स्वीकृत किए गए है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत रूपांकित सिंचाई क्षमता 67 हेक्टेयर के विरूद्ध 52 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति तथा बचत जल से 3 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई सहित कुल 70 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसी तरह विकासखण्ड-छुईखदान की कांशीनाला व्यपवर्तन के शीर्ष कार्य के जीर्णोद्धार एवं नहर का लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 4 लाख 32 हजार रुपए स्वीकृत किए गए है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत रूपांकित सिंचाई क्षमता 57 हेक्टेयर के विरूद्ध 27 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति तथा बचत जल से 30 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई कुल 87 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *