रघुनाथपुर गन्ना खरीदी केन्द्र को पुन: प्रारंभ करने वर्तमान में कोई योजना नहीं

रायपुर। सूरजपुर के शक्कर कारखाना केरता के बंद किए जाने का कारण व लाभ/हानि का मामला बजट सत्र के दूसरे दिन विधायक प्रबोध मिंज उठाते हुए सहाकरिता मंत्री से जानना चाहा कि शक्कर कारखाना केरता जिला सूरजपुर हेतु संचालित रघुनाथपुर में गन्ना खरीदी केंद्र को किन कारणों से बंद किया गया ? वन व सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि शक्कर कारखाना केरता जिला सूरजपुर हेतु संचालित रघुनाथपुर में गन्ना खरीदी केन्द्र को सहकारी शक्कर कारखानों की लाभप्रदता में वृद्धि करने हेतु अध्ययन भ्रमण के प्रतिवेदन के आधार पर बंद किया गया।
मिंज ने पूछा कि उक्त खरीदी केंद्र को बंद करने से शक्कर कारखाने को क्या फायदा अथवा नुकसान हुआ? और शक्कर कारखाने में 2020-21 में कितना मुनाफा अथवा नुकसान हुआ एवं 2023-24 में दिनांक 30.01.2025 तक कितना फायदा अथवा नुकसान हुआ? तथा पुन: प्रारंभ करने हेतु कोई योजना है या नहीं ? मंत्री कश्यप ने बताया कि उक्त खरीदी केन्द्र को बंद करने से कारखाने के विभिन्न मदों यथा- केन्द्र संचालन, खरीदी केन्द्र से कारखाना तक गन्ना परिवहन, गन्ना शॉर्टज आदि पर होने वाले व्यय समाप्त हो गए। शक्कर कारखाने में 2020-21 में राशि रु. 31,23,49,812/- एवं 2023-24 में राशि रु. 20,92,23,847/- की हानि हुई। वर्ष 2024-25 के लाभ-हानि की गणना वित्तीय वर्ष समाप्ति के उपरांत की सकेगी। सरगुजा जिले के रघुनाथपुर गन्ना खरीदी केन्द्र को पुन: प्रारंभ करने हेतु वर्तमान में कोई योजना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *