पुलिस आरक्षक के नाबालिग बेटे ने किया 9वीं की छात्रा से दुष्कर्म

रायपुर। शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला राजधानी रायपुर के एक निजी स्कूल से सामने आया है जहां पुलिस आरक्षक का बेटा जो कि 11वीं का नाबालिग छात्र हैं ने 9वीं की छात्रा के साथ स्कूल के अंदर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा कि क्या अब लड़कियां स्कूल में भी सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस ने आरोपी नाबालिग छात्र को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त छात्रा घटना के बाद से ही डर में थी। उसने बीते 2 महीनों से स्कूल जाने से भी मना कर दिया था। परिजनों के काफी पूछने के बाद छात्रा ने अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने छात्रा के साथ पुलिस थाने पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर नाबालिग छात्र को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।
इसके बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रा ने खुद के साथ हो रहे शोषण करने की जानकारी स्कूल की एक टीचर को दी थी। फिर भी शिक्षिका ने कोई एक्शन नहीं लिया। ना ही स्कूल के मैनेजमेंट को इस बारे में बताई।
वही स्कूल के प्रबंधक ने कहा कि हमें घटना की जानकारी शुक्रवार को साढ़े 10 बजे पुलिस थाने से मिली। छात्र का नंबर और पता मांगा गया था। स्कूल परिसर में घटना को लेकर कहा कि, सभी तरफ से लापरवाही हुई होगी। हम कमेटी बनाकर जांच करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *