स्कूलों की मान्यता और मॉनिटरिंग सिस्टम के लिए नही जाना होगा भुवनेश्वर, रायपुर में जल्द खुलेगा सीबीएसई का क्षेत्रीय कार्यालय

रायपुर। प्रदेश में सीबीएसई के करीब ढाई हजार स्कूल हैं और सीबीएसई स्कूलों का मान्यता और मॉनिटरिंग सिस्टम भुवनेश्वर से संचालित हो रहा है। लेकिन अब जल्द ही केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का क्षेत्रीय कार्यालय नवा रायपुर में खुलने जा रहा है इसके लिएबोर्ड को जमीन भी आबंटित कर दी गई है। केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इसके लिए सहमति दी थी।
सीबीएसई का क्षेत्रीय कार्यालय नवा रायपुर के सेक्टर-24 में करीब तीन एकड़ जमीन आबंटित कर दी गई है। इसके लिए सीबीएसई बोर्ड ने करीब पांच करोड़ रूपए जमा भी कर दिए हैं। इसके बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। सीबीएसई का क्षेत्रीय कार्यालय यहां खुलने से न सिर्फ स्कूल संचालकों बल्कि विद्यार्थियों को भी काफी सुविधा होगी। उन्हें पुनर्मूल्यांकन, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, अंकसूची में सुधार आदि सहित अन्य दिक्कतों के लिए विद्यार्थियों को भुवनेश्वर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *