ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ मुंगेली पुलिस की शख्ती मोडिफाइड साइलेंसर प्रेसर हॉर्न वाले 28 वाहनों पर 56 हजार की चलानी कार्रवाही ,

ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ मुंगेली पुलिस की शख्ती मोडिफाइड साइलेंसर प्रेसर हॉर्न वाले 28 वाहनों पर 56 हजार की चलानी कार्रवाही

मुंगेली : – मुंगेली में पुलिस कप्तान के पदस्थ होते ही ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए कार्रवाही शुरू हो गई है बता दे जिले में नवपदस्थ पुलिस कप्तान गिरजा शंकर जायसवाल ने जैसे ही पदभार ग्रहण किया उन्होंने जिले में अनियमित वाहन चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है

28 प्रकरणों में 56 हजार की चलानी कार्रवाही : –

मुंगेली जिले में ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाही की जा रही है जिसमे 28 प्रकरणों में 56 हजार की चलानी कार्रवाही की गई है आपको बताते चले कि यह कार्रवाही यातायात सुरक्षा और बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए की गई है जिसमे प्रेसर हॉर्न के चार प्रकरण में 8 हजार लोरमी में तीन प्रकरण में 6 हजार थाना पथरिया में 3 मामलों में 6 हजार जरहागांव में 3 मामलों में 6 हजार थाना फास्टरपुर में 3 मामलों में 6 हजार सरगांव थाना क्षेत्र में 10 मामलों में 20 हजार इसी प्रकार चिल्फी थाना क्षेत्र के 2 मामलों में 4 हजार कुल 56 हजार की चलानी कार्रवाही की गई है .

ध्वनि प्रदूषण पर क्या बोले पुलिस कप्तान :-

मुंगेली जिले के नवपदस्थ पुलिस कप्तान मुंगेली जिले को लेकर काफी प्रतिबद्ध है उन्होंने कहा कि इस तरह ध्वनि प्रदूषण प्रेसर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण न फैलाये चूंकि बोर्ड परीक्षाओं की डेट आ चुकी है इस तरह हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर से न सिर्फ ध्वनि प्रदूषण फैलता है बल्कि छात्रों के पढ़ाई में भी व्यवधान उत्पन्न होता है इस चलानी कार्रवाही से निश्चित ही लोगो मे जागरूकता आएगी और पुलिस कप्तान ने मुंगेली जिलेवासियों से इस तरह प्रेसर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर अपनी वाहनों में न लगवाने की अपील की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *