मो.अकबर के करीबी SDO संजय त्रिपाठी जिसने अकबर को जिताने के लिए फूंक दिए करोड़ो रूपये , श्रीनिवाशन राव और संजय त्रिपाठी के घोटालों की रकम से पनपा राज्य में रोहिंग्याओ का बसेरा ,
नेचर कैम्प घोटाले का मुख्य सरगना संजय त्रिपाठी को मो.अकबर का पूर्ण संरक्षण : –
रायपुर : – छत्तीसगढ़ का एक ऐसा करिश्माई अधिकारी जो सत्ता किसी की भी हो वह अपना तंत्र जाल बैठा ही लेता है छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही इस करिश्माई अधिकारी ने भाजपा में भी अपना तंत्र जाल बिछाने की कवायद शुरू कर दी है
दरअसल हम बात कर रहे है संजय त्रिपाठी की जिसने मरवाही वनमंडल को चारागाह समझकर जमकर भ्रष्टाचार किया हम इस अधिकारी को करिश्माई इसलिए कह रहे है की कांग्रेस के राज में यह पहला ऐसा अफसर रहा होगा जो मरवाही में पहले रेंजर बना फिर उसी जगह SDO भी बन गया साथ ही SDO रहते-रहते मो. अकबर की चाटुकारिता के चलते मरवाही वनमंडल का प्रभारी DFO भी बन गया एक समय तो हालात इस कदर त्रिपाठी के फेवर में थे कि मरवाही रेंज का रेंजर और पेण्ड्रा सबडिवीजन का SDO साथ ही मरवाही वनमंडल का प्रभारी डीएफओ संजय त्रिपाठी बन गया पहले त्रिपाठी रेंजर बनकर करोड़ो के बिल बाउचर बनाता था फिर SDO की कुर्सी में बैठकर कार्यो का सत्यापन करता था फिर DFO की कुर्सी में बैठकर कार्यो का बिल बाउचर पर दस्तख़त कर फर्जी राशि आहरण करता था ऐसा शायद जंगल विभाग के इतिहास में पहली बार हुआ होगा .
मो. अकबर के चुनाव में फूंक दिए त्रिपाठी और राव ने करोड़ो रूपये
तत्कालीन वनमंत्री मो.अकबर जो कवर्धा सीट से चुनाव लड़ रहे थे जिसमे विधानसभा चुनाव में पानी की तरह पैसा बहा दिया इतना पैसा आखिर कहा से आया तो यह साफ परिलक्षित है कि मो.अकबर को पूरा पैसा संजय त्रिपाठी और श्रीनिवाशन राव द्वारा फाइनेंस किया गया सूत्र बताते है कि संजय त्रिपाठी और श्रीनिवाशन राव ने मो.अकबर की जीत के लिए करोड़ो रूपये खर्च कर दिए शासन की तमाम योजनाओं में त्रिपाठी , राव और मो. अकबर मिलिभगत कर करोड़ो के भ्रष्टाचार को अंजाम दिया उस भ्रष्टाचार से कमाई हुई राशि से बड़ी बड़ी गाड़ियों में पैसा पहुँचाने का कार्य त्रिपाठी को दिया गया त्रिपाठी शिद्दत के साथ राज्य की जनता की कमाई को मो.अकबर के लिए लुटाता गया मिली जानकारी अनुसार सिर्फ अकेले संजय त्रिपाठी ने अकबर के लिए लगभग 20 करोड़ से ज्यादा की फंडिंग की है .
नेचर कैम्प घोटाले का मुख्य सरगना संजय त्रिपाठी को मो.अकबर का संरक्षण : –
मरवाही वनमंडल में हुए चर्चित नेचर कैम्प में हुए करोड़ो के घोटाले में दोषी पाए गए छोटे आदिवासी एवं हरिजन कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाकर निलंबित कर दिया गया मगर फर्जी समिति गठित कर शासन को करोड़ो रूपये का चूना लगाने वाले दोषी IAS के पति तत्कालीन प्रभारी डीएफओ संजय त्रिपाठी पर मो.अकबर का संरक्षण प्राप्त होने के कारण आज पर्यंत तक कार्यवाही लंबित है
जबकि मामले की दो बार सीसीएफ बिलासपुर
और प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय रायपुर द्वारा जांच की जा चुकी है दोनों की जाँच रिपोर्ट में जांच समिति द्वारा दोषी संजय त्रिपाठी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की जा चुकी है जिसपर तत्कालीन प्रधान मुख्य वन संरक्षक रायपुर संजय शुक्ला द्वारा उनके पत्र क्रमांक 2343 दिनांक 6/3/2023 को संजय त्रिपाठी एसडीओ को निलंबित करते हुए इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की गई है किंतु आश्चर्य की बात है कि संजय त्रिपाठी वर्तमान प्रधान मुख्य संरक्षक श्रीनिवाशन राव तथा तत्कालीन वनमंत्री मो.अकबर इन तीनो के षणयंत्र पूर्वक कूटरचना करते हुए उक्त ऑर्डर के विरुद्ध कार्यवाही न कर उक्त ऑर्डर को गायब करवा दिया जबकिं मामले में एक वनरक्षक , तीन डिप्टी रेंजर एवं दो रेंजरों पर निलबंन की कार्यवाही की जा चुकी है मगर घोटाले के मुख्य सरगना प्रभारी डीएफओ संजय त्रिपाठी मो.अकबर के सबसे चहेते अफसर है इसलिए उनपर कार्यवाही नही हुई
श्रीनिवाशन राव और संजय त्रिपाठी मो.अकबर के कहने में बनाए कई मजार/दरगाह और मस्जिद : –
संजय त्रिपाठी जो अपने घोटालों की रकम से मो.अकबर को खुश करने के लिए मरवाही वनमंडल के मटियाडांड में एक आलीशान दरगाह/मस्जिद बनवाया है बताते है यह दरगाह/मस्जिद अकबर के गुरु महराज का है इसलिए त्रिपाठी मो.अकबर की चाटुकारिता के लिए शासन में विभिन्न योजनाओं का पैसा मजार/मस्जिद बनवाने में लगा दिया जिसकी विस्तृत जांच कराए जाने की आवश्यकता है .
इतना ही नही कवर्धा और अंबिकापुर के महामाया पहाड़ी में वन विभाग के ज़मीन पर भी त्रिपाठी और राव ने मिलकर रोहिग्याओ को बसाया इसके लिए श्रीनिवास राव के निर्देश पर इनको फ़र्ज़ी वनाधिकार पट्टा भी बनवाया गया और वनविभाग में सारे काम भी इन्ही समुदाय विशेष को दिलवाए गए
अकबर का मुनीम काम करेगा 20% पर पेमेंट लेगा पूरा 100% सभी रेंजर SDO और डीएफ़ओ से ज़बरदस्ती कैम्पा मद के सारे बिल वाउचर साइन कराये जाते थे . इसमें भी श्रीनिवास राव और इनका गुर्गा संजय त्रिपाठी ही लीड किया करता था
इन्ही सब भ्रष्ट अफसरों के भ्रष्टाचार की वजह से कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह से सफाया कर दिया प्रदेश में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार आ गई तब यह जरूरी हो जाता है कि ऐसे भ्रष्ट और हिन्दू विरोधी अफसरों पर नकेल कसी जाए और इनके काले कारनामो पर CBI जांच कराई जाएं