पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का अतिरिक्त आबंटन अभी नहीं मिल रहा – मंत्री बघेल

रायपुर। विधानसभा में गुरुवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में गड़बड़ी का मामला भाजपा की पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उठाते हुए खाद्यमंत्री से जानना चाहा कि कारोना काल में केंद्र ने प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल दिया था, लेकिन फिर भी लोगों को अनाज नहीं मिला था इसकी जांच की जाए। इस पर खाद्यमंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि 97 प्रतिशत लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है, अब तक कोई शिकायत नहीं आई है। इस पर राजेश मूणत ने कहा कि 5 किलो अनाज करोना के समय देना था, कई को नहीं दिया गया. कितने वंचित थे? मंत्री बघेल ने कहा कि प्रश्न वर्ष 2023 से 2025 के बीच का है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रश्न 2023 से 2025 के बीच का है, 2019 में पहुंच जाएंगे तो तत्काल कैसे जानकारी दी जाएगी। इस पर खाद्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि अतिरिक्त आवंटन अभी नहीं मिल रहा है जैसे ही मिलना शुरु हो जाएगा लोगों को अतिरिक्त चावल आबंटन तत्काल शुरु कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *