महापौर एजाज ढेबर का वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित

रायपुर। रायपुर नगर निगम के वार्डों का आरक्षण गुरुवार को लॉटरी के जरिए हुआ। कुल 70 वार्डों में से 23 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। बाकी अनारक्षित वार्डों में 11 महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है।
महापौर एजाज ढेबर का वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। जो 23 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं उनमें संत रविदास वार्ड, राजेंद्र प्रसाद वार्ड, विपिन बिहारी वार्ड, बाल्मिकी वार्ड, खूबचंद बघेल वार्ड, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, ब्राम्हण पारा वार्ड, चूड़ामणि वार्ड, चंद्रशेखर वार्ड, कन्हैया लाल बंजारी वार्ड, ठक्कर बापा वार्ड, राम मंदिर वार्ड, मदर टेरेसा वार्ड, कामरेट सुधीर मुखर्जी वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, महामाया मंदिर वार्ड, सुभाष चंद बोस वार्ड, माधवराव सप्रे वार्ड, रामदास वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड, बाल गंगाधर वार्ड, तात्यापारा वार्ड, इनमें से महिर्ष बाल्मिकी, महात्मा गांधी, खूबचंद बघेल, महामाया मंदिर, तात्यापारा, सुधीर मुखर्जी, ठक्कर बापा और सुभाष चंद बोस वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरिक्षत हुए हैं।
सामान्य महिला वर्ग के लिए 35 में से 11 वार्ड आरक्षित हुए हैं। इसमें मौलाना अब्दुल रूऊफ वार्ड, कालीमाता वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, मोरेश्वर राव गदरे वार्ड, ठाकुर प्यारेलाल वार्ड, बंजारी माता वार्ड, भक्त माता कर्मा वार्ड, शहीद पंकज विक्रम वार्ड, शहीद भगत सिंह वार्ड, रानी दुर्गावती वार्ड और सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *