तेलीबांधा गोलीकांड का मुख्य आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में हुए गोलीकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस घटना के मुख्य शूटर सागर (25) को पंजाब के बठिंडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। सागर का साथी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने अब तक इस मामले में 10 आरोपितों को पंजाब और झारखंड से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने अमन साहू गैंग के सदस्य अमनदीप सिंह को भी गिरफ्तार किया था, जो झारखंड के अमन साहू गैंग से जुड़ा हुआ है। जांच में खुलासा हुआ है कि अमनदीप ने शूटरों के लिए बाइक और पैसों की व्यवस्था की थी।
तेलीबांधा पुलिस धारा 409 (3) (5), 111, 308(5), 61(2) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *