कांग्रेस सरकार पर सबसे पावरफुल रहे आईपीएस शेख साहब जान बख्शी के लिए विधान सभा अध्यक्ष से लगाई गुहार

कांग्रेस सरकार पर सबसे पावरफुल रहे आईपीएस शेख साहब जान बख्शी के लिए विधान सभा अध्यक्ष से लगाई गुहार
रायपुर – कांग्रेस शासन काल में सबसे पावरफुल आईपीएस आरिफ शेख सीबीआई के घेरे में आने के बाद भाजपा के मंत्री और वरिष्ठ नेताओं के दर में जान बख्शी के लिए गिड़गिड़ा रहें हैं पर कहीं से भी मदद नहीं मिल रही है।
खबर यह भी है कि पूर्व में भाजपा सरकार में सुपर सीएम रहे अधिकारी पत्नी मोह में इस आरिफ शेख को जीवनदान देने की कोशिश में लगे हुए हैं। सुपर सीएम याने कि जो हर सरकार में सीएम के भी ऊपर होता है तत्कालीन भाजपा सरकार में भी एक ऐसे ही शख्स थे जो इन दिनों सुर्खिया बटोर रहे है बताते है इन्होंने बहुचर्चित महादेव घोटाले में आरोपी आईपीएस शेख़ साहब को लेकर दिल्ली में जबरदस्त दखल रखने वाले प्रदेश के युवा मंत्री के पास पहुँचे थे। युवा मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि सरकारी गवाह बन जाओ तभी बच सकते हो।
जब मामला यहाँ नही बना तो शेख़ साहब ईद की सेवइयां लेकर स्पीकर हाउस जा पहुंचे। बताते है एक लंबी मुलाकात चली अब बात संवाद क्या हुआ यह तो वो ही जाने लेकिन सूत्र बताते है कि शेख साहब की यहाँ भी दाल नहीं गली ।
शेख साहब सीनियर आईपीएस हैं बताते है कि उनके बैच के लगभग सभी अधिकारी पॉवरफुल जगहों पर है लेकिन अब वो भी इनसे पल्ला झाड़ रहे है। अब इनके लिए वही “कहावत लागू होती है बोए बीज बबूल का तो आम कहा से होए ।”










