महाराष्ट्र मंडल की भावी योजनाओं को लेकर सभासदों में भारी उत्साह

00 वार्षिक सामान्य सभा में बीते वित्तीय वर्ष के आय- व्यय का ब्यौेरा सर्वसम्मति से मंजूर
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के 90 साल के इतिहास में पहली बार नवरात्र में रामायण के करीब 37 पात्रों पर चर्चा की गई। इसी तरह प्रति शनिवार को राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ अभियान के एक साल पूरे होने पर संत ज्ञानेश्वर सभागृह में भव्य आयोजन किया गया। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने इस आशय के विचार वार्षिक सामान्य सभा (एजीएम) में व्यक्त किए।
महाराष्ट्र मंडल के एजीएम में बीते वित्तीय वर्ष के 10 करोड़ रुपये से अधिक का आय- व्यय ब्यौरा सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने पेश किया, जिसे सभासदों ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया। अध्यक्ष काले ने सालभर के बड़े और भव्य आयोजनों की चर्चा करते हुए कहा कि जनवरी 2025 में बृहन्न महाराष्ट्र मंडल का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इससे रायपुर महाराष्ट्र मंडल की पहचान राष्ट्रीेय स्तर पर स्थापित हुई। साथ ही हमने इस अवधारणा को भी गलत साबित कर दिया कि ऐसे बड़े आयोजनों से आमतौर पर आयोजकों को नुकसान होता है।
इसी तरह महाराष्ट्र मंडल के इतिहास में पहली बार फरवरी 2025 में हमने नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और रायपुर नगर निगम के 70 पार्षदों को सम्मानित करते हुए उन्हें उनके कर्तव्यों का बोध कराया। इसके अलावा मंडल की विभिन्न समितियों के कार्यक्रमों, गतिविधियों, योजनाओं और प्रकल्पों की प्रगति पर भी काले ने प्रकाश डाला।
मंडल अध्य?क्ष ने कहा कि इसी सप्ताह सखी निवास (कामकाजी महिला वसति गृह) के अत्याधुनिक स्वरूप का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा काले ने अगस्त- सितंबर से शुरू होने वाली आपुलकी योजना, झूलाघर योजना के साथ नई सुविधाओं वाले अत्याधुनि दिव्यांग बालिका विकास गृह के शुभारंभ की भी जानकारी दी। काले ने बताया कि साल 2017 में मंडल के पुराने भवन को तोडऩे से पहले हमने आचार्य धनंजय शास्त्री के मार्गदर्शन में सात दिवसीय श्रीमद् भगवत कथा करवाई थी। अब भवन पूर्ण होने पर हम एक बार फिर आचार्य धनंजय शास्त्री के मार्गदर्शन में भागवत कथा का आयोजन पूरी भव्यता के साथ संत ज्ञानेश्वर सभागृह में सिंतबर के दूसरे- तीसरे सप्ताह में करेंगे।
मंडल सचिव चेतन दंडवते ने सालभर खेल समिति की उल्लेखनीय गतिविधियों की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस साल मराठी सोहळा को मंडल के 90 वर्ष पूर्ण होने के रूप में भी पूरी भव्यता के साथ तीन? दिवसीय समारोह के स्वरूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी सेलेब्रिटी को भी बाहर से बुलाया जा सकता है।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष शेखर राव साहेब अमीन ने दिव्यांग बालिका विकास गृह की जमीन प्राप्त करने के संघर्ष को संजीदगी के साथ याद किया। गत वर्ष दिवंगत सभासदों को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ ही मंडल उपाध्यक्ष गीता दलाल ने आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *