दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सदन ने दिया श्रध्दांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रध्दांजलि अर्पित कर अपनी कार्रवाई को पांच मिनट के लिए स्थगित किया।
स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने निधन का उल्लेख करते हुए स्व. सिंह की भरपाई नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मेरा सौभाग्य था कि सांसद रहते हुए मैंने डॉ. मनमोहन सिंह जी से बहुत कुछ सीखा। डॉ. सिंह ने व्हील चेयर में बैठकर भी एक बिल पर मतदान किया था, यह इसका उदाहरण है कि एक सांसद अपने दायित्वों के प्रति कितना सजग है, वे लोकतंत्र को ताकत देने सदन में पहुंचे थे। उनका जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरक रहेगा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि डॉ सिंह की कैबिनेट में राज्य मंत्री रहा है। बहुत कुछ सीखा है। उनके द्वारा लाए गए मन वे गा, आरटीई, आरटीआई और आधार कार्ड आज देश के आधार स्तंभ हो गए हैं। देश विभाजन की विभीषिका झेल चुके डॉ सिंह ने अपने वित्त मंत्री और पीएम कार्यकाल में मध्यम वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह ने जो उंचाई को छुआ उसका कोई दूसरी मिसाल नहीं हे सकती। उनके उदारीकरण की नीति को बाद की कोई भी सरकारें बदल नहीं पाईं। उनके 10 वर्ष के कार्यकाल में एमएसपी की दोगुना वृद्धि ने किसानों को मजबूत किया। इसके बाद समूचे सदन ने दो मिनट का मौन और कार्रवाई स्थगित कर अपनी श्रध्दांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *