राज्य स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को अवकाश

रायपुर। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 1 नवंबर 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शासकीय कार्यालयों संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। स्थानीय अवकाश बैंक कोषालय उप कोषालय व अन्य वित्तीय संस्थानों के लिए लागू नहीं होगा। उक्त आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव अंशिका ऋषि पांडेय के हस्ताक्षर से जारी हुआ है।










