बोलेरो और कंटेनर में टक्कर, चार की मौत, 7 घायल,उत्तेजित लोगों ने ट्रक में लगाई आग

अम्बिकापुर। बोलेरो में सवार होकर महाशिवरात्रि पर किलकिला शिव मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे कि विशुनपुर गांव के प्लांट के पास कंटेनर के साथ जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बोलेरो सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद उत्तेजित लोगों ने ट्रक में आग लगी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-43 पर विशुनपुर गांव के प्लांट के पास बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे बोलेरो और कंटेनर में जोरदार टक्कर हो गई और हादसे के बाद बोलेरो पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद लोग बोलेरो के अंदर ही फंस गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीतापुर सीएचसी अस्पताल भेजा गया है। जहां इलाज चल रहा है। हादसे में ट्रक ड्राइवर भी घायल हुआ है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। जिसे पुलिस सीतापुर कर्मियों ने समय रहते बुझा लिया।
बताया जा रहा है कि बोलेरो क्रमांक सीजी 15 ईडी 7078 में सवार होकर 11 लोग महाशिवरात्रि पर सीतापुर के किलकिला शिव मंदिर गए थे। सुबह दर्शन कर अपने घर रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। इसी दौरान ब्लैक स्पॉट वाली जगह पर हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतकों में रेवापुर-सखौली निवासी राजकुमार अगरिया 61 वर्ष, अंजली अगरिया 26 वर्ष, सूरज 13 वर्ष व 6 माह का मासूम शामिल है। वही घायलों में विवान 4 वर्ष, आयुष 10 वर्ष, मनोहर सिंह ड्राइवर 30 वर्ष व रुपनी 30 वर्ष सहित सात लोग शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *