राजनांदगांव में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया स्थगित

रायपुर। राज्य सरकार ने राजनांदगांव में 600 आरक्षक की भर्ती प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने भर्ती में गड़बड़ी की गंभीर शिकायतों के बाद पूरी प्रक्रिया को रोकने के आदेश दिए हैं। इस मामले में अब तक 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और एक संदेही आरक्षक ने बीते दिनों खुदकुशी कर ली थी।
उल्लेखनीय हैं कि इस मामले में प्राथमिक जांच के बाद आरक्षक सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें चार आरक्षकों में परिधि निषाद, योगेश कुमार धुर्वे, पवन कुमार साहू, नोटेश्वरी धुर्वे हैं, जो छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक हैं. इन्हें पहले गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि यह भर्ती प्रक्रिया में पैसे के लेनदेन की प्रक्रिया करते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *