कांग्रेस ने निकाला जय हिंद तिरंगा यात्रा,हम सब आज देश और सरकार के साथ

00 सेना के जवानों का मनोबल कम होने नहीं देंगे-विकास उपाध्याय
रायपुर। देशव्यापी आव्हान पर आज राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस ने जय हिंद तिरंगा यात्रा निकाला। सभी कांग्रेसजन इसमें शामिल रहे। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आतंकी हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि जब तक पाकिस्तान के आतंकियों का सफाया नहीं हो जाता हम ये लड़ाई जारी रहेगी। उपाध्याय ने बताया कि आज कांग्रेस पार्टी की ओर से पूरे देश के हर राज्य मुख्यालय पर जय हिंद तिरंगा यात्रा निकाली गई। हम अपनी सेना और सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सभी जाति धर्म मजहब के लोग आज देश के साथ एकजुट हैं। संपूर्ण विपक्ष आज देश की सरकार के साथ हैं। हम अपने सशस्त्र बलों के समर्थन में अपनी पूरी राजनीतिक इच्छाशक्ति प्रकट करना चाहते हैं। हिंदुस्तान ने हमेशा विश्व शांति, भाईचारे और सद्भाव का प्रतिनिधित्व किया है। हम जहां महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलते हैं, वहीं जरूरत पडऩे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह की राह भी अपनाना जानते हैं। इतिहास गवाह है… जब-जब किसी ने हमारे आत्मसम्मान और स्वाभिमान को ललकारा है, हमने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया है। जब इस मिट्टी की रक्षा के लिए अपने खून का एक-एक कतरा कुर्बान करने का जज्बा लिए हमारे जवान हुंकार भरते हैं, तो दुश्मन का कलेजा सिहर उठता है। एक बार फिर हमें ललकारा गया है, हमारी सहनशीलता और धैर्य की परीक्षा ली गई है। दहशतगर्दों ने हमारे निर्दोष लोगों की बेरहमी से जान ले ली, उन्हें इसकी कीमत चुकानी ही पड़ेगी। उपाध्याय ने कहा कि अब ये आर-पार की लड़ाई है। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इस मुश्किल घड़ी में अपने देश की सेना के साथ खड़ा है।

कांग्रेस ने निकाला जय हिंद तिरंगा यात्रा,हम सब आज देश और सरकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *