भौतिक सत्यापन के बाद रिकार्ड में हेराफेरी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई- कलेक्टर

00 धान खरीदी केंद्रो में 7 से शुरू हो गया है भौतिक सत्यापन, 31 जनवरी तक चलेगा
रायपुर। कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रास सोसायटी सभाकक्ष में धान खरीदी केंद्रो के भौतिक सत्यापन के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि यदि धान खरीदी के दौरान भौतिक सत्यापन के बाद रिकार्ड में कोई हेराफेरी या अनियमितताएँ पाई जाती हैं, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सत्यापन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और इसे 31 जनवरी तक पूरा किया जाए।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में 7 जनवरी से भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह सत्यापन सुनिश्चित करेगा कि सभी किसानों का धान सही तरीके से खरीदा जा रहा है और कोई अनियमितता नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि धान का उठाव जल्द से जल्द करें ताकि केंद्रों पर बोझ कम किया जा सके और खरीदी प्रक्रिया को समय पर पूरा किया जा सके। बैठक में जिले के सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए और किसानों की सुविधा के लिए सभी तैयारियों को पूरी तरह से सुनिश्चित करने की बात कही गई। कलेक्टर ने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन तत्पर रहेगा। वहीं विभागीय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीदी केंद्रो का निरीक्षण दल द्वारा तीन बार भौतिक सत्यापन किया जाएगा। पहले चरण में 7 से 14 जनवरी, दूसरा 15 से 22 जनवरी, तीसरा चरण 23 से 31 जनवरी तक होगा। साथ ही इसकी इंट्री मोबाइल एप में दी जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट का निरीक्षण जिलों के द्वारा गठित राज्यस्तरीय दल द्वारा जिले में जाकर किया जाएगा। 8 जनवरी तक जिले में 5.4 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी और 2.9 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *