दुर्ग नन गिरफ्तारी मामले में सीएम साय का आया बयान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दुर्ग में दो नन की गिरफ्तारी पर बयान आया है जिसमे उन्होंने कहा कि नारायणपुर की बेटियों को ह्यूमन ट्रैफिकिंग करके मतांतरण की कोशिश हो रही थी। मामले की जांच चल रही है, प्रकरण न्यायालीन है और कानून अपने हिसाब से काम करेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि नारायणपुर की तीन बेटियों को नर्सिंग की ट्रेनिंग दिलाने और उसके पश्चात जॉब दिलाने का वादा किया गया था। नारायणपुर के एक व्यक्ति के द्वारा उन्हें दुर्ग स्टेशन पर दो ननो को सुपुर्द किया गया, जिनके द्वारा उन बेटियों को आगरा ले जाया जा रहा था। इसमें प्रलोभन के माध्यम से ह्यूमन ट्रैफिकिंग करके मतांतरण किए जाने की कोशिश की जा रही थी। यह महिलाओं की सुरक्षा से सबंधित गंभीर मामला है। इस मामले में अभी जांच जारी है। प्रकरण न्यायालीन है और कानून अपने हिसाब से काम करेगा। छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय प्रदेश है जहाँ सभी धर्म-समुदाय के लोग सद्भाव से रहते हैं। हमारी बस्तर की बेटियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे को राजनीतिक रूप देना बेहद दुर्भाग्यजनक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *