मुख्यमंत्री साय ने किया सायबर भवन का उद्घाटन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में प्रदेश के पहले सायबर भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सायबर अपराध तकनीक पर आधारित होती है इसलिए यह वर्तमान में एक बड़ी चुनौती है। हमारी सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए पुलिस तंत्र को सक्षम बना रही है। जागरूकता सायबर अपराधों को रोकने का सबसे महत्वपूर्ण कदम है, इसलिए हमारी सरकार सायबर जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है।
इस मौके पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सभी जिलों में साइबर थाने खोले जाएंगे। किराएदारों के लिए भी एप लांच किया जाएगा। इस अवसर पर सायबर अपराध को नियंत्रित करने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सायबर वॉलंटियर्स और पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *