सोलर स्ट्रीट लाईट खरीद में अनियमितता, विधानसभा की कमेटी करेगी जांच

रायपुर। ग्राम पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाईट खरीद में अनियमितता का मामला मानसून सत्र के चौथे दिन भाजपा सदस्य सुश्री लता उसेंडी विधानसभा में उठा। इस पूरे मामले पर आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने न सिर्फ कोंडागांव बल्कि प्रदेश में सोलर स्ट्रीट लाईट खरीदी में गड़बड़ी की जांच विधानसभा की कमेटी से ्रकराने की घोषणा की।
प्रश्नकाल में लता उसेंडी ने प्रधानमंत्री आदर्श आवास योजना के मद से सोलर स्ट्रीट लाईट की खरीदी की जानकारी चाही। इस पर आदिम जाति विकास मंत्री नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना नहीं बल्कि अन्य योजनाओं के मद से सोलर लाईट की खरीदी हुई है। इसमें अनियमितता की कोई शिकायत नहीं मिली है। भाजपा सदस्य ने कहा कि विधानसभा सवाल लगने के बाद आरटीआई के माध्यम से जानकारी दी गई है कि तीन लोगों ने अनियमितता की शिकायत की थी, और इसकी जांच भी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में मर्जी से सोलर लाईट खरीदी की गई। अफसरों ने मर्जी से एजेंसी बदल दी गई, और इसमें गड़बड़ी हुई है। भाजपा सदस्य ने कहा कि यह सब कांग्रेस सरकार में हुआ है। उन्होंने बताया कि ये खरीदी वर्ष-2021-22 में हुई थी। सुश्री उसेंडी ने अनियमितता की विधानसभा की कमेटी से जांच कराने का आग्रह किया।
आदिम जाति विकास मंत्री ने कहा कि न सिर्फ कोंडागांव बल्कि प्रदेश में जहां भी सोलर लाईट खरीदी में अनियमितता हुई है वहां विधानसभा की कमेटी से जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के बिन्दु सदन की कमेटी तय करेगी। इसके पूरक सवाल के जवाब में नेताम ने कहा कि राज्य स्तरीय कमेटी से जांच कराने की बात कही गई थी, लेकिन अब बड़ी समिति की घोषणा की गई है, इसलिए राज्य की कमेटी के बिन्दु बड़ी कमेटी में समाहित हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *