कथित सेक्स सीडी कांड मामले में हाजिरी देने कोर्ट पहुंचे आरोपित

रायपुर। सूबे के चर्चित कथित सेक्स सीडी कांड मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कोर्ट में हाजिरी दी। इस पर सुनवाई अब 4 मार्च तक आगे बढ़ा दी गई है। कोर्ट में हाजिरी देने के बाद बघेल विधानसभा चले गए। कांग्रेस सरकार में मीडिया सलाहकार रहे विनोद वर्मा, कैलाश मुरारका समेत अन्य आरोपी भी कोर्ट में पेश हुए। इस केस के एक आरोपी रिंकू खनूजा की मौत हो चुकी है।
बता दें कि कोर्ट ने सीडी कांड मामले में सभी आरोपियों को समन जारी किया था। विशेष न्यायाधीश भूपेश कुमार बसंत के रायपुर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया, कैलाश मुरारका सहित अन्य को कोर्ट में पेश हुए। और कोर्ट ने 4 मार्च तक सुनवाई बढ़ा दी है। कोर्ट में सीबीआई ने बताया है कि 2017 बॉम्बे के मानस साहू ने सीडी को जारी किया है। उससे पैसे का लेन-देन हुआ है।
पिछले करीब 7 साल से सीडी कांड की सुनवाई रुकी थी। सीबीआई ने राज्य में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद केस दिल्ली ट्रांसफर के लिए अर्जी लगाई थी, क्योंकि उसमें तत्कालीन सरकार के प्रभावशाली लोगों के नाम भी थे। सीबीआई की अर्जी दिल्ली की कोर्ट में विचाराधीन रही। इस वजह से फैसला ही नहीं हुआ कि केस की सुनवाई कहां होगी। पिछले माह दिल्ली की कोर्ट ने फैसला किया है कि केस ट्रांसफर नहीं होगा। यानी अब रायपुर की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में केस की सुनवाई होगी। उसके बाद केस डायरी दिल्ली से रायपुर कोर्ट भेजी थी। कोर्ट ने सभी आरोपियों को समन जारी किया था इस मामले में आज सभी पेश हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *