21 सहायक परियोजना अधिकारियों (संविदा) की सेवा समाप्ति नहीं किया जाएगा

रायपुर। मनरेगा अंतर्गत 21 सहायक परियोजना अधिकारियों (संविदा) की सेवाएं समाप्त नहीं किया जाएगा। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने विधायक राहित साहू के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दिए।
विधायक साहू ने प्रश्नकाल के दौरान गृहमंत्री से पूछा कि वर्ष 2022 में मनरेगा अंतर्गत विभिन्न जिला में छ.ग. सिविल सेवा नियम 2012 की कंडिका 11(5) के तहत 21 सहायक परियोजना अधिकारियों की सेवा समाप्त करने के पश्चात पुन: बिना किसी सक्षम प्राधिकारी की सहमति के किन नियमों के तहत सेवा में पुन: बहाली कर रखा गया? उप मुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि मंत्रीपरिषद की बैठक दिनांक 22.07.2022 में लिये गये निर्णय अनुसार महात्मा गांधी नरेगा के 21 सहायक परियोजना अधिकारियों (संविदा) की सेवा समाप्ति के आदेशों को निरस्त किया गया है। (ख) मंत्रीपरिषद के निर्णय अनुसार उक्त 21 सहायक परियोजना अधिकारियों (संविदा) को सेवा में रखा गया है। अत: इन अधिकारियों की सेवा समाप्त नहीं किया जावेगा।










