डंकनी नदी के तेज बहाव से किनारे का कटाव बढ़ा

दंतेवाड़ा। जिले में लगातार बारिश से डंकनी नदी उफान पर है, इससे नदी का तेज बहाव किनारों को काटने लगा है। डंकनी नदी के कटाव से नई बाईपास सड़क और पुल भी पर खतरा मंडराने लगा है। दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर कटाव रोकने के लिए तत्काल उपाय करने के निर्देश दिए हैं।
नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों के अनुसार नदी का पानी उनके घरों और दुकानों तक पहुंचने लगा है, डंकनी नदी के कटाव बढऩे से सड़क के कट जाने से दंतेश्वरी मंदिर जाने वाले मार्ग पर भी असर पड़ सकता है। प्रशासन ने डंकनी नदी के बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है । दंतेवाड़ा जिला प्रशासन के द्वारा तत्काल कटाव रोकने के लिए पत्थर और मिट्टी भराई की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने स्थानिय लोगों के आश्वास्त किया है, कि नुकसान नहीं होने दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *