स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों में भर्ती के लिए आरक्षण रोस्टर जारी

सुकमा। खनिज न्यास निधि (डी.एम.एफ) मद अंतर्गत मानदेय पर स्टॉफ नर्स, लैब टेक्निशियन एवं फार्मासिस्ट ग्रेड-02 के रिक्त पदों की भर्ती हेतु कलेक्टर के अनुमोदन् उपरान्त कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-सुकमा के विज्ञापन में चयन समिति के निर्णय के अनुसार उक्त विज्ञापित पदों पर आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुये भर्ती किया जाएगा। जिसके परिपालन में रोस्टर अनुसार पदों का विवरण दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टॉफ नर्स के कुल 10 विज्ञापित पदों में से 8 पद अनुसूचित जनजाति, 1 पद अन्य पिछड़ा वर्ग और 1 पद अनारक्षित के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार लैब टेक्निशियन के कुल 2 रिक्त पदों में से 1 पद अनुसूचित जनजाति और 1 पद अनारक्षित और फार्मासिस्ट के 5 रिक्त पदों में से 4 पद अनुसूचित जनजाति और 1 पद अनारक्षित के लिए आरक्षित किया गया है। उपरोक्त आरक्षण रोस्टर के आधार पर विज्ञापित पदों में भर्ती की जाएगी। तद्पश्चात पद शेष रहने की स्थिति में अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जावेगी। शेष नियम-शर्ते यथावत् रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *