रानी धनराज कुंवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तीसरी मंजिल में लगी आग, मचा अफरा-तफरी

कोरबा। रानी धनराज कुंवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने स्टोर रूम में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उस वक्त अस्पताल में लगभग 10 से 12 मरीज भर्ती थे। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एस.एन. केसरी ने बताया कि “घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।”
धुआं उठते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। कई मरीजों ने नवजात बच्चों को गोद में उठाकर बाहर की ओर दौड़ पड़े। स्टाफ नर्स और अस्पताल कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी मरीजों और परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। दमकल की टीम ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *