कुगदा बांध में डूबने से रायपुर के युवक की मौत

गरियाबंद। गरियाबंद जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर कुगदा बांध में शुक्रवार की सुबह डूबने से रायपुर के एक युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुकवार की सुबह 4 बजे रायपुर भनपुरी से आर्यन कुमार सिन्हा (18 वर्ष) अपने दस दोस्तों के साथ कुगदा बांध घूमने गया था, इस दौरान सभी दोस्त बांध में नहाने के लिए उतरे, बाकी सभी तो बांध से बाहर निकल गए, लेकिन आर्यन जब नहीं निकला तब आसपास के ग्रामीणों को खबर की गई। नगर सेनानी कुगदा बांध पहुंचे, और गोताखोरों की मदद से शव को कुछ घंटों में बाहर निकाला। घटना की जानकारी जैसे ही परिवारजनों को हुआ उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *