मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली रेश्मा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थानांतर्गत बडग़ांव टेकापानी के जंगलों में 23 सितंबर को हुए मुठभेड़ में घायल रावघाट एरिया कमेटी की सदस्य महिला नक्सली रेश्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के बाद नक्सली रेश्मा के घायल होने का दावा किया जा रहा था, जो सच निकला।
पुलिस ने मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली रेश्मा को अस्पताल में भर्ती करा इलाज करवा रही है। मुठभेड़ के बाद से पुलिस घायल महिला नक्सली की तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि वह कोयलीबेड़ा इलाके में है। जिस पर 27 सितंबर को डीआरजी व बीएसएफ की संयुक्त टीम मुखबिर से सूचना मिलने पर कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केसोकोडी, आलपरस के आस-पास सर्च अभियान शुरू किया। सर्च के दौरान टीम को आठखडिय़ापारा में संदिग्ध नक्सली रेशमा घायल अवस्था में मिली। जिसे टीम द्वारा कोयलीबेड़ा अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां से डॉक्टर द्वारा घायल महिला नक्सली रेशमा हिचामी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए कांकेर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *