मनुष्य जीवन की सार्थकता सेवा कार्य से है – लोहिया

00 अशोक लोहिया को राजनांदगांव रत्न बागेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट सहित 25 संस्थाओं ने दिया सम्मान
राजनंदगांव। श्री बागेश्वरधाम मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट की अगुवाई मे अन्य सहयोगियों दिया मंडल, माँ गायत्री परिवार, शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति, कस्तूरबा महिला मंडल, कसौधन वैश्य समाज महिला मंडल, आस्था मूक बधिर विद्यालय व अन्य धार्मिक सामाजिक सेवा संस्थानों के संयुक्त तत्वाधान में डोंगरगढ़ पदयात्रियों की सेवा के लिए संयुक्त सेवा पंडाल प्रति नवरात्र श्री बागेश्वर धाम मंदिर में लगाया जाता है। पूरे 9 दिन तक पद यात्रियों के विश्राम, स्वास्थ्य, जलपान एवं भोजन प्रसादी की व्यवस्था विभिन्न समाजसेवीओ के सहयोग से की जाती है। जिसकी जानकारी देते हुए संयोजक पंकज गुप्ता, सूरज गुप्ता, राजेश शर्मा, योगेश साहू सौरभ खंडेलवाल, विजय गुप्ता, आयोजन अध्यक्ष भावेश अग्रवाल, महिला अध्यक्ष श्रीमती मधु खंडेलवाल, संयोजिका श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2024 से बागेश्वर धाम धर्मार्थ ट्रस्ट के द्वारा प्रति नवरात्र एक अभिनव योजना समाजसेवा, धर्मसेवा के क्षेत्र में, सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने वाले नागरिक का राजनांदगांव रत्न सम्मान से सम्मानित करने की प्रारंभ की गई। प्रथम वर्ष यह सम्मान शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति के डॉक्टर डी.सी. जैन दूसरे नवरात्रि मे भगवाताचार्य प.विनोद गोस्वामी को प्रदान किया गया। इस वर्ष का सम्मान विभिन्न धार्मिक, सामाजिक सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता श्री सत्यनारायण मंदिर समिति एवं सुमति मंडल गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक लोहिया को प्रदान किया गया। श्री लोहिया के जीवन परिचय पर ट्रस्ट की संयोजिका प्रज्ञा गुप्ता ने प्रकाश डाला, संरक्षक श्रीमती शारदा तिवारी, डॉ डी सी जैन, सोहनलाल गुप्ता, पंकज गुप्ता, राकेश ठाकुर, हरजीत सिंह भाटिया, अमलेंदु हाजरा, अशोक पांडे, लक्ष्मण लोहिया, नारायण कन्नौजे, सौरभ खंडेलवाल, संतोष पटाक, मनोज चौधरी, राजकुमार शर्मा इत्यादि ने श्री लोहिया के जीवन संदर्भ में अपने विचार साझा किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *