नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम के हमले से घायल जावान ने बताया हमला कैसे हुआ

जगदलपुर। बीजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पदेड़ा के साप्ताहिक बाजार में सोमवार को आत्मसमर्पित नक्सली से डीआरजी में आरक्षक पद पर कार्यरत संतु पोटाम पर नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने द्वारा धारदार हथियार से प्राण घातक हमला कर दिया था । इस हमले में आरक्षक संतु पोटाम गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे नक्सलियों ने मरा समझकर उसे छोड़कर चले गए, इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए जवान ने हमलावर नक्सलियों में एक को पहचानने की बात कही है, फिलहाल घायल आरक्षक संतु पोटाम का जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है, घायल आरक्षक की स्थिति अभी ठीक बताई जा रही है। घायल जवान की पत्नी सुनीता पोटम मेंकॉज में उसके साथ रही, सुनीता के विवाह को एक वर्ष भी पूरा नही हुआ है।
नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम के हमले से घायल डीआरजी आरक्षक संतु पोटम ने बताया कि वह छुट्टी लेकर गांव जाने के दौरान सामान लेने चेरपाल गांव के साप्ताहिक बाजार गया हुआ था, बाजार से सामान लेकर लौटने के दौरान 2 लोगों ने लिफ्ट मांगकर जवान की बाइक में बैठ गए, इसके बाद पहले चलती बाइक में जवान की गर्दन दबाकर मारने का प्रयास किया, जिससे बाइक से तीनो गिर गए, इसके बाद दोनों ने कुल्हाड़ी से एक के बाद एक कई प्रहार किए और जवान को मरा हुआ छोड़कर चले गए। कुल्हाड़ी से किए गए कई प्रहार की वजह से बुरी तरह से जख्मी हो गया, इलाज के लिए उसे पहले बीजापुर के जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से खराब स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज जगदलपुर में भर्ती करवाया गया है। उन्होने बताया कि हमलावर नक्सलियों में एक राजू को वह पहचानता है, जो पेद्दाकोरमा गांव का निवासी है, और नक्सलियों के लिए काम करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *