सेटेलाइट के माध्यम से वनों में लगी आग तक पहुंचकर मशीन के जरिए आग बुझाना आसान हुआ – बल्गा

बीजापुर। बस्तर संभाग के वनों को गर्मी के दिनों में आग से बचाना विभाग के लिए बड़ी चुनौती होती है। लेकिन टेक्नोलॉजी के माध्यम से वन विभाग आग बुझाने में सफल हो रही है। इंद्रावती रिजर्व फारेस्ट के डिप्टी डायरेक्टर संदीप बल्गा का कहना है कि वन विभाग वनों में लगी आग को चिन्हांकित करने या उसका पता लगाने के लिए किसी ग्रामीण के शिकायत का इंतजार नहीं करता, बल्कि अब वन विभाग सीधे सेटेलाइट से जुड़ चुका है।a
सेटेलाइट के माध्यम से वन विभाग के अधिकारी इस बात का पता लगाते हैं कि, जिले में किस जंगल में और किस दिशा में आग लगी है। उसके आधार पर अधिकारी उस इलाके में तैनात वनरक्षक और फायर वाचर्स को इसकी सूचना देते हैं, जिसके बाद जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए विभाग द्वारा दिए गए मशीन के जरिए वे उस जगह तक पहुंचते हैं और आग को बुझाने में सफल हो पाते हैं। उन्होने बताया कि घुर नक्सल प्रभावित पहुंच विहीन क्षेत्र नेशनल पार्क में पहाड़ एवं दुर्गम रास्तों की वजह से जंगल में लगी आग की जगह तक पहुंच पाना मुश्किल होता है। इन इलाकों में ग्रामीणों में जागरूकता में कमी और महुआ बीनने, शिकार (आखेट) पारंपरिक तौर पर आग लगाने का चलन है। ग्रामीणों को जागरुकता कार्यक्रमों के द्वारा एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से, समय-समय पर आग नहीं लगाने के लिए समझाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *